रेस्टोरेंट, हॉस्टल, पीजी, जिम और होटल के लिए फ्री सॉफ्टवेयर
ऑर्डर, बिल, कमरे, किराया और मेंबरशिप, सब एक ही जगह।
Celstix क्या है? Celstix रेस्टोरेंट, कैफ़े, हॉस्टल, पीजी, जिम और छोटे होटलों का रोज़ का काम संभालने वाला सॉफ्टवेयर है। यह ब्राउज़र में चलता है और इसका मुख्य प्लेटफ़ॉर्म फ्री है।
किस बिज़नेस को क्या मिलता है
रेस्टोरेंट और कैफ़े
टेबल के QR कोड से ऑर्डर, KOT, हर टेबल का एक बिल, 5% GST, स्टाफ़ के लिए अलग-अलग एक्सेस और बिक्री की रिपोर्ट। पूरी जानकारी
हॉस्टल और पीजी
कमरे, रहने वालों की लिस्ट, Excel से इंपोर्ट, एक बार में पूरे महीने का किराया बनाना, थोड़ा-थोड़ा मिले किराए और डिपॉज़िट का हिसाब। पूरी जानकारी
जिम
मेंबरशिप प्लान, रिन्यूअल, रोज़ की अटेंडेंस, बकाया और रसीद। अंग्रेज़ी में जानकारी
छोटे होटल
फ्रंट डेस्क, खाली कमरे, बुकिंग, मेहमान, किराया और बिल। एक कमरे की एक ही रात के लिए दो बुकिंग नहीं हो सकतीं। अंग्रेज़ी में जानकारी
क्या फ्री है और क्या पेड
फ्री: रजिस्ट्रेशन और मुख्य प्लेटफ़ॉर्म। हर बिज़नेस के लिए फ्री प्लान में 5 लोकेशन, 25 टीम लॉगिन, 100 टेबल और 300 हॉस्टल कमरों तक की सुविधा है। ज़्यादा चाहिए तो हमसे बात करें।
पेड (आपकी मर्ज़ी से): WhatsApp Business API, पेमेंट गेटवे और कस्टम इंटीग्रेशन। हमसे संपर्क करें
यह किसके लिए सही नहीं है
- दुकान या होलसेल का काम, जहाँ स्टॉक और बारकोड चाहिए।
- वे रेस्टोरेंट जिन्हें Swiggy या Zomato के ऑर्डर इसी में चाहिए।
- वे होटल जिन्हें Booking.com जैसी साइटों से अपने-आप सिंक चाहिए।
- जिन्हें GST रिटर्न फाइल करनी है, या रुपये के अलावा दूसरी करेंसी में बिल बनाना है।
आम सवाल
क्या Celstix फ्री है?
हाँ। रजिस्टर करना और मुख्य प्लेटफ़ॉर्म इस्तेमाल करना फ्री है। WhatsApp Business API, पेमेंट गेटवे और कस्टम इंटीग्रेशन पेड सेवाएँ हैं, जिन्हें लेना ज़रूरी नहीं है।
क्या कोई ऐप डाउनलोड करना पड़ता है?
नहीं। Celstix फोन, टैबलेट या लैपटॉप के ब्राउज़र में चलता है।
क्या पूरा सॉफ्टवेयर हिंदी में है?
अभी नहीं। हिंदी का विकल्प है, लेकिन जिस टेक्स्ट का अनुवाद नहीं हुआ है, वह अंग्रेज़ी में दिखता है।
साइन अप के बाद क्या होता है?
आप अकाउंट बनाते हैं, ईमेल कन्फर्म करते हैं और अपने बिज़नेस की जानकारी भरते हैं। फिर Celstix टीम आपके बिज़नेस के मॉड्यूल चालू करती है। तब तक आपको वेटिंग स्क्रीन दिखती है।
क्या Celstix और Celitix एक ही हैं?
नहीं। Celstix रेस्टोरेंट, हॉस्टल, जिम और छोटे होटलों का सॉफ्टवेयर है। Celitix एक अलग प्रोडक्ट है, जिससे हमारा कोई संबंध नहीं है।
Run it all from one place.
Create a free account, or tell us about an integration you need.